हरियाणा के जींद जिले में संदिग्ध जंगली जानवर दिखने लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। यहां जानवर जींद के ईगराह गांव में देखा गया है। वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर जानकारी जुटा रही है। दरअसल, शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे ईगराह गांव निवासी शमशेर अपने खेत मे काम कर रहा था। उसके बेटे ने देखा कि कोई बड़ा जानवर खेत मे है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
मौके पर वन्यजीव विभाग की टीम पहुंची। यहां टीम को जानवर के पंजों के निशान मिले। चार इंच के पंजों के निशान से अनुमान लगया जा रहा है कि यहां तेंदुए का आगमन हो सकता है। वन्यजीव विभाग के निरीक्षक मनदीप खटकड़ के अनुसार जांच की जा रही है लेकिन अभी कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला है।