फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज नहीं आ रहे लोग : कर्फ्यू में औसतन 696 को रोजाना पकड़ रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगाया है। ऐसे में रोजाना चंडीगढ़ पुलिस औसतन 696 लोगों को पकड़ रही है जो बेवजह शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए हैं। 23 मार्च की मध्यरात्रि से अब तक तो शहर के अलग-अलग हिस्सों से 10441 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। इनमें ईस्ट डिविजन से 6232 सेंट्रल से 1887 और साउथ डिविजन से 2332 लोग शामिल है। जबकि 138 केस रजिस्टर्ड कर 165 लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं 2844 वाहनों को जब्त भी किया गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 346 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। साथ ही 11 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 136 वाहनों चालकों को पूछताछ के लिए रोककर 325 वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

106 लोगों को किया राउंडअप
वीरवार को सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 193 सेंट्रल से 47 और साउथ डिवीजन से 106 लोगो को राउंडअप किया है। इसके अलावा पुलिस लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने हिदायत देती नजर आ रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी शख्स बिना कोई वजह घर से बाहर निकलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें