पीएम नरेंद्र मोदी ने सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट का लोकार्पण तो कर दिया है। लेकिन अभी यहां के टू और थ्री बेडरूम के अलॉटियों को 2 माह और इंतजार करना पडे़गा। अभी उन्हें फ्लैट का कब्जा नहीं मिलेगा। जबकि ईडब्ल्यूएस और वन बेडरूम के अलॉटियों को चाबियां देनी शुरू कर दी है।
अभी इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए स्थायी तौर पर बिजली का कनेक्शन दिया जाना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से 11 केवी लाइन और ट्रांसफर लगाना है। टू और थ्री बेडरूम वाले ब्लॉक में सड़क का काम बाकी है। जबकि ईडब्ल्यूएस और वन बेडरूम वाले एरिया में सड़क बना दी गई थी।
11 सितंबर को सेक्टर-25 की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक टू और एक थ्री बेडरूम के अलॉटी को भी चाबी सौंपी थी। साल 2008 में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत इन फ्लैट्स का काम दो साल में पूरा होना था। लेकिन यह प्रोजेक्ट लेट हो गया।
पानी का कनेक्शन जोड़ा
नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट में पानी का कनेक्शन जोड़ दिया है। लेकिन जब तक यहां पर स्थायी तौर पर बिजली नहीं लग जाती तब तक पानी की सुविधा भी अलॉटियों को नहीं मिल पाएगी। यहां का पार्किंग ड्रॉ निकाल दिया गया है।
यह थी फ्लैट की कीमत
इस प्रोजेक्ट में सबसे महंगा थ्री बेडरूम का फ्लैट था। जिसकी कीमत 39 लाख 57 हजार अलॉटियों से ली गई है। जबकि टू बेडरूम फ्लैट की कीमत 29.15 लाख, वन बेडरूम की कीमत करीब 17 लाख ली गई है।
इतने फ्लैट हैं
1. ईडब्ल्यूएस -320
2. वन बेडरूम -564
3. टू बेडरूम -888
4. थ्री बेडरूम -336