चंडीगढ़। कोरोना महामारी के दौर में हर व्यक्ति अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में ओला फाउंडेशन ने ऑक्सीजन फॉर इंडिया नाम से एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत एकांतवास में रह रहे लोगों को घर पर निशुल्क ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मुहैया कराया जाएगा।
सीओओ गौरव पोरवाल ने बताया कि ओला एप के माध्यम से लोग ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगवा सकते हैं। बंगलूरू में इस अभियान को शुरू करके अब तक देश के 10,000 शहरों में संचालित कर दिया गया है। इसके लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को ही लगाया जाता है। पोरवाल ने बताया कि जब मरीज को आक्सीजन कन्संट्रेटर्स की जरूरत नहीं होगी तो प्रशिक्षित कर्मचारी उसे घर से ले भी जाएंगे।