फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापूधाम में लोग घरों में कैद, नहीं पहुंच रहा जरूरत का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में आए दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लिहाजा पूरे इलाके को सील किया गया है। इस बीच यहां रहने वाले लोग इन दिनों एक अन्य समस्या से भी जूझ रहे हैं। यहां लोगों तक जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बापूधाम निवासी मेवाराम ने बताया कि इलाके को हर तरफ से सील कर दिया गया है। करियाना दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए दुकानें बंद कर दी हैं या कुछ दुकानें बंद करा दी गईं हैं। कुछ करियाना की दुकानें खुली हुई हैं, लेकिन वो रोजमर्रा के समान महंगे दामों पर बेच रहे हैं। सब्जियों का भी यही हाल है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। लोग कॉलोनी के बाहर नहीं जा सकते हैं, इसलिए महंगे दाम पर खरीदना मजबूरी बन गई है। प्रशासन की तरफ से भेजी जाने वाली गाड़ी हर जगह नहीं पहुंच पा रही है।
लोगों ने पूछा... ड्रोन से निगरानी कर कितने लोगों पर हुई कार्रवाई
लोगों ने बताया कि अभी भी लोग गली में बाहर खड़े हुए दिखाई देते हैं लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण उन पर कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन ने तय किया था कि बाहर घूमने वालों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। लोगों ने पूछा कि अब तक कितने लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा लोगों ने बताया कालोनी में गेहूं वितरण किया गया लेकिन बापूधाम में सिर्फ दो आटा चक्की हैं, जिन पर गेहूं पिसवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही हो सका। आटा भी 3-4 दिन के बाद लोगों को पीस कर मिल पा रहा है, जिससे लोगों को आटे की थैली खरीदनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें