फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब घर में क्वारंटीन की सुविधा तो होटल के पैसे क्यों दें?

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश से आने वाले सभी चंडीगढ़ वासियों को शहर के विभिन्न होटलों में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन किया जा रहा है। इस पर शहर के विभिन्न वर्गों की तरफ से आपत्ति जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि जिसके घर में अलग कमरा है और क्वारंटीन की सुविधा है तो फिर वह अपने बच्चों को दूर होटल में रोजाना हजारों रुपये खर्च कर क्यों रखें?
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकील जसप्रीत सिंह ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व अन्य अधिकारियों से मांग की है कि वह मानवता के आधार पर अपनी पॉलिसी में बदलाव करें और विदेश से आने वाले व्यक्ति को अगर उसके घर में सुविधा है तो वहीं क्वारंटीन करने की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का घर बड़ा है और घर में क्वारंटीन की सुविधा है तो वह होटल में 80 हजार से एक लाख रुपये क्यों खर्च करें। उन्होंने कहा कि होटल में स्टाफ की तरफ से बरती जाने वाली स्वच्छता भी चिंता की बात है।
उन्होंने प्रशासक से पूछा है कि चंडीगढ़ की पहली पॉलिसी का क्या हुआ जिसमें कहा गया था कि जो भी अन्य राज्यों या विदेश से आएगा, उसे घर में ही क्वारंटीन किया जाएगा। होटल में रहने पर सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है, खासतौर पर लड़की व महिलाओं के लिए। उन्होंने एडवाइजर मनोज परिदा को कहा कि वह विदेश से आने वाले इन लोगों की मानसिक स्थिति को क्यों नहीं समझ रहे हैं। वह इतनी दूर से सिर्फ अपने परिवार के लोगों को देखने के लिए आए हैं। ऐसे में घर में सुविधा होने के बावजूद 14 दिन के लिए होटल में भेज देना, यह ठीक नहीं है। उन्होंने एडवाइजर से तुरंत इस संबंधी पॉलिसी में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें