फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अच्छी धूप खिली, पर नहीं मिली ठिठुरन से राहत, अगले हफ्ते फिर बारिश के आसार

Fri, 10 Jan 2020 10:58 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
धूप का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार तीन दिन बारिश के बाद चंडीगढ़ में अच्छी धूप निकली। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली, वीरवार को भी लोगों ने धूप का आनंद उठाया। तेज धूप के बावजूद दिन के तापमान में खास असर नहीं दिखा। हालांकि यह धूप ज्यादा दिन नहीं ठहरेगी। अगले हफ्ते फिर से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 11 जनवरी के आसपास हिमालय रीजन में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके दो दिन बाद ही राजस्थान के पास एक मौसमी सिस्टम बन रहा है। इन दोनों क्रियाओं के होने से चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार बनेंगे।

चंडीगढ़ में 13 व 14 जनवरी को बारिश होगी। जबकि पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी होने के भी आसार बताए जा रहे है। इससे एक बार फिर से तापमान गिरेगा और ठंड बरकरार रहेगी। वीरवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। तीन दिन चंडीगढ़ में करीब 37 एमएम के आसपास बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश की शुरुआत सोमवार शाम से हुई थी, जो बुधवार दोपहर बाद तक जारी रही।
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर समाप्त हो गया है, अब फिर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे है। इसलिए ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को भी ठंडा दिन रिकार्ड किया जाएगा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री कम दर्ज किया जाएगा।

अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री और न्यूतनम तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। आगामी तीनों दिन धुंध छाई रहेगी। दोपहर के दौरान आसमान साफ रहेगा। चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब के इलाकों में भी ठंड जारी रहेगी।

अमृतसर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें