फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खूब इस्तेमाल हुआ नोटा, जानिए कितने पड़े?

Tue, 20 Dec 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का भी जमकर इस्तेमाल किया। चुनाव में 4780 नोटा का इस्तेमाल हुआ। इतने लोगों ने अपने वार्ड के सभी उम्मीदवारों को नकार दिया। सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग वार्ड नंबर-5 में हुआ।
विज्ञापन


यहां 708 लोगों ने नोटा का प्रयोग कर सभी उम्मीदवारों को नापसंद करार दिया। इस वार्ड में कांग्रेस की शीला देवी ने 5633 मत हासिल कर शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार मीना को 1861 मतों से हराया।

इस वार्ड में दोनों महिला उम्मीदवार आमने-सामने थीं। इसके बाद वार्ड नंबर-23 में 272 नोटा हुए। वहीं, सबसे कम नोटा का इस्तेमाल वार्ड नंबर-19 में हुआ यहां 88 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड नंबर-8, 20 और 24 में भी नोटा का इस्तेमाल 200 से अधिक रहा।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हो गया है कि  नोटा का प्रयोग करने भी लोग स्पेशल घर से निकलते हैं और अपना विरोध दर्ज कराते हैं। यह मतदाता बताते हैं कि जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें इनमें से कोई भी पसंद नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें