पंजाब में सोमवार की रात भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। रात को नौ बजकर 23 मिनट पर भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र पंजाब के तरनतारन जिले में जमीन से करीब 40 किमी नीचे रहा। फिरोजपुर जिले में भी लोगों ने हल्के झटके महसूस किए।