फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रीडी स्क्रीन पर मोदी का भाषण नहीं देख पाए लोग

Mon, 07 Apr 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी का लाइव चैट कार्यक्रम तकनीकी गड़बड़ी के चलते स्थगित हो गया।  इसकी जगह आयोजकों ने मोदी का पुराना भाषण जनता को दिखाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-47 के रामलीला मैदान में किया गया था, लेकिन सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। सोमवार को देशभर में अलग-अलग जगहों पर यह कार्यक्रम होना था।

इसके लिए 3डी टैक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाना था। ऐसा ही प्रयोग मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भी किया था। कार्यक्रम के आयोजक और शहर के डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल ने बताया कि  उन्हें करीब दो घंटे पहले कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैटेलाइट सिग्नल्स में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण कार्यक्रम न हो सका। मौदगिल ने कहा कि यहां भारी संख्या में लोग मोदी को सुनने और देखने पहुंचे थे, इसलिए उन्होंने पिछले महीने सेक्टर-34 में मोदी की रैली का भाषण जनता को दिखा दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें