फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्मी कंपोस्ट सेंटर के विरोध में नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिजवाड़ा मार्केट के पास सेक्टर-22 सी में बन रहे वर्मी कंपोस्ट सेंटर के विरोध में रविवार को स्थानीय लोग सामने आ गए। लोगों के विरोध के बाद कंपोस्ट सेंटर का काम बंद हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौके पर विरोध कर रहे लोगों के समर्थन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्टर-22 के निवासियों में नरेश कुमार, फ्रूट एंड बेजिटेवल मार्केट के प्रधान जगजीत सिंह, चेयरमैन मलकीयत सिंह और एमपी मोटर के मालिक परमिंदर सिंह ने बताया कि नगर निगम लगातार मुश्किलें पैदा कर रहा है। वर्मी कंपोस्ट सेंटर बनने से काफी मुश्किलें आएंगी। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम आवासीय क्षेत्र में यह सेंटर लगा रहा है। इसका यहां के दुकानदार और स्थानीय निवासी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपोस्ट सेंटर बनने से सूखे पत्ते भी आएंगे। पास ही में सीएनजी पेट्रोल पंप है। सूखे पत्तों के कारण आग लगने पर काफी नुकसान हो सकता है। साथ ही रिहायशी इलाके पर भी इसका असर होगा। गंदगी और बदबू से भी परेशानी होगी।
उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग की ओर से शहर के कई स्थानों पर सेंटर खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वहां पर वे सफल नहीं हुए तो वे सेक्टर-22 के मकानों के पास सेंटर खोलना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

आज मिलेंगे नगर निगम के अधिकारियों से
प्रदीप छाबड़ा और स्थानीय निवासियों ने कहा कि सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर वर्मी कंपोस्ट सेंटर को हटाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय निवासियों के अलावा हरजिंदर बावा, व्यापारी नेता राकेश गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें