चंडीगढ़। विशाल गर्ग और नेहा ने अंडर-12 आयु वर्ग में टेबल टेनिस खिताब जीता है। चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2020 का आयोजन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन आयोजित कर रहा है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। रविवार को कैडेट लड़कों के अंडर-12 सिंगल्स के फाइनल में टेंडर हार्ट स्कूल के विशाल गर्ग ने सेंट कबीर स्कूल के विहान ढल्ला को 3-1 से मात दी। विशाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-50 के ट्रेनी हैं। वहीं, लड़कियों के सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में मानव मंगल हाईस्कूल की नेहा ने लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ को 3-1 से शिकस्त दी। नेहा सेक्टर-27 स्थित वारियर्स टेबल टेनिस अकादमी में अभ्यास करती हैं।