फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: झपटमारी करने वाले युवक को लोगों ने मौके पर पकड़कर धुना, एफआईआर में आरोपी को बताया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वी केयर फाॅर यू का दम भरने वाली यूटी पुलिस के औद्योगिक क्षेत्र थाने का एक कारनामा सामने आया है। सोमवार की देर शाम को एक युवक ने आईटीआई लाइट प्वाइंट के पास राहगीर युवती का मोबाइल फोन छीनकर गला दबाया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवक को दबोच कर उसकी अच्छे से धुनाई भी कर दी। उक्त युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में खेल कर दिया। आरोपी को पुलिस ने तहरीर में फरार बताया जबकि बाद में उसे खुद अपने स्तर पर पकड़कर गिरफ्तार करने की बात रिकॉर्ड में दिखाई है। जबकि शिकायतकर्ता पक्ष के सामने रात में एक बजे तक आरोपी पुलिस के पास हिरासत में था।हुआ यूं कि 19 वर्षीय युवती औद्योगिक फेस-2 में स्थित एक फार्मेसी कंपनी में नौकरी करती है। बीती 23 दिसंबर को वह शाम करीब सात बजे पैदल ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट की ओर जा रही थी। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंची तो पीछे से अचानक एक लड़का आया और उसका मुंह दबाकर साथ लगते आम के बगीचे में ले गया। उस युवक ने युवती का गला दबाकर आवाज निकालने पर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन छीनकर वहां से भागने लगा। लेकिन युवती ने हिम्मत करके शोर मचा दिया जिसके चलते आसपास मौजूद तीन-चार लोगों ने फोन छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी मौके पर अच्छे से धुनाई भी कर दी। यह लोग उक्त युवक को पकड़कर नजदीक ही स्थित पुलिस बीट बॉक्स में ले गए और सूचना पाते ही औद्योगिक थानाक्षेत्र प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया जिसकी पहचान राजू निवासी बापूधाम कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने रात में करीब पौने एक बजे पीड़ित युवती व उसके अन्य परिजनों को थाने में ले जाने के बजाय बीट बाक्स में बैठा रखा और वहीं पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी युवक राजू के खिलाफ बीएनएस एक्ट 304 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया। पौने एक बजे पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों को घर भेज दिया और कहा कि अब उसे केवल थाने में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने के लिए आना पड़ेगा।


पुलिस ने एफआईआर में आरोपी को बताया अज्ञात

पुलिस ने इस ममले में एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन इसमें आरोपी को अज्ञात दर्शाया गया है। पुलिस ने लिखा है कि युवती का फोन छीनने वाले लड़के को जब कुछ लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू किया तो वह उनके चंगुल से निकलकर बाग की ओर भाग गया। साथ ही यह भी लिखा कि पीड़ित लड़की उसका मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपी को सामने आने पर पहचान सकती है। जबकि सच्चाई यह थी कि आरोपी को लोगों ने खुद पकड़कर बीट बॉक्स में पुलिस के हवाले किया और पूछताछ में उसकी पहचान राजू निवासी बापूधाम कॉलोनी के रूप में भी हो गई। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर में घटनाक्रम के असली तथ्यों को छिपाया और आरोपी को फरार बताते हुए खुद की कहानी लिख दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रिकाॅर्ड में बताया- अपने स्तर पर किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी राजू को एफआईआर में फरार बताया जबकि रिकॉर्ड में आरोपी की गिरफ्तार खुद अपने स्तर पर करने की दिखाई है। इसी क्रम में पुलिस रात को पीड़िता युवती, उसके पिता और आरोपी को भी साथ लेकर घटनास्थल पर गई। पुलिस ने आम के पेड़ों के बीच में जहां आरोपी ने पीड़िता का गला दबाया था, वहां घटनाक्रम का पूरा सीन रिक्रिएट किया। पुलिस ने मिट्टी में युवती का फोन गिराया और ई-साक्ष्य के तहत कपड़े के साथ मोबाइल उठाते हुए उसकी फोटो व वीडियोग्राफी की। इसके बाद आरोपी युवक राजू का बाकायदा मेडिकल भी करवाया गया और पौने एक बजे पीड़िता को उसके पिता के साथ घर भेज दिया गया और कहा कि उसका मोबाइल फोन उन्हें कोर्ट से ही वापस मिलेगा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें