फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां पर सो सकेंगे और खा भी सकेंगे

Tue, 16 Dec 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ले बढ़ती सर्दी के मद्देनजर बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर इधर-उधर रात के वक्त सोने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं पंचकूला नगर निगम के आयुक्त एसपी अरोड़ा ने बताया कि उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित भंडारे के पास उनके  ठहरने की विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन


निशक्तों को घर पर ही मिलेगी पेंशन
जिला प्रशासन की ओर से निशक्त और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को जनवरी की पेंशन फरवरी में उनके घरों पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इस सिलसिले में उपायुक्त ने सोमवार को जिला सचिवालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि सरकार बैंकों के माध्यम से पेंशन वितरण करेगी। इसके लिए पंचकूला में 31 दिसंबर तक बैंक खाते खोले जाएंगे ताकि जनवरी की पेंशन फरवरी मास में बैंक खातों के माध्यम से उन्हें मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन


जिले में बुढ़ापा पेंशन के 18 हजार लाभपात्र हैं, जबकि विधवा पेंशन के 8397, निशक्त 1524, वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले 1259 बच्चे, लाडली सुरक्षा स्कीम के तहत 409 और 122 मानसिक रूप से स्कूल न जाने में अक्षम बच्चों को सरकार की ओर से पेंशन मुहैया की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला में 29 हजार 714 पात्र व्यक्ति सरकार की विभिन्न प्रकार की पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिन गांवों में बैंक शाखा नहीं है, ऐसे गांवों में बैंक की ओर से अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा, ताकि पेंशन समय पर दी जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें