फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Tue, 09 Dec 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बादल सरकार ने एक घोषणा करते हुए बेटियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। सरकार की घोषणा के मुताबिक, पंजाब में अब बेटियों को भी फैमिली पेंशन में हक दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह घोषणा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई है। साथ ही प्रदेश के वित्त विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, डिवीजन कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को एक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि अब बेटियां भी पारिवारिक पेंशन लेने के योग्य हैं।
विज्ञापन

25 वर्ष की आयु तक पेंशन मिलेगी

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, हर बेटी 25 वर्ष की आयु तक पेंशन लेने की हकदार है, बेशक वह विवाहित हो। वहीं, यदि कोई बेटी 25 वर्ष की आयु के बाद भी अविवाहित है तो वह पारिवारिक पेंशन लेने की हकदार है, बशर्ते उनका रोजी-रोटी का कोई अन्य साधन न हो।

आय का अन्य स्रोत पैदा होते ही उसकी पेंशन बंद कर दी जाएगी। वहीं, यदि किसी बेटी की निशक्त होने की वजह से आय बंद हो गई है तो वह 25 वर्ष की आयु के बाद भी पारिवारिक पेंशन लेने के योग्य होगी।

फिर चाहे वह विवाहित ही क्यों न हो। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने इन नियमों के तहत पंजाब सिविल सेवाएं नियम की व्यवस्थाओं में संशोधन कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें