चंडीगढ़। सेक्रेड हार्ट स्कूल की अंडर-8 वर्ग की छात्रा पेखना कौर ने चंडीगढ़ स्टेट एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरनूर कौर ने द्वितीय और ओजस्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में 50 से अधिक स्कूलों के 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मीट का आयोजन सेक्टर 7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पिछले दिनों किया गया। पेखना कौर के पिता सुखदीप सिंह और मां बानीप्रीत ने अपनी बेटी की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की।
वहीं सेक्टर 40 के रहने वाले आरव शर्मा ने 10 किलोमीटर रेस में शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्विंदियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।