फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र पढ़ने लिखने की, पेशा जेब काटने का

Tue, 23 Sep 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव के सिविल अस्पताल में बीते कुछ दिनों से मरीजों व उनके रिश्तेदारों की जेब कटने के बढ़ते मामलों का मंगलवार को खुलासा हो गया। बीते कुछ दिनों से जेब काटने वाली दो छोटी उम्र की बहने हैं। दोनों को मंगलवार को अस्पताल के स्टाफ ने रंगे हाथ काबू किया।
विज्ञापन


दोनों बहनों की मानें तो उनसे यह धंधा उनके ही माता पिता करवा रहे थे। अस्पताल के एसएमओ डा. सुखजीवन कक्कड़ ने मामले का गंभीर नोटिस लेते दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में घूम रही दो लड़कियों को स्टॉफ ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही जब लड़कियां एक महिला मरीज का पर्स काटने लगी तो स्टाफ एवं मरीजों ने उनको काबू कर लिया।
विज्ञापन


शोर मचने पर बड़ी संख्या में मरीजों के रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। इन लोगों में से भी कुछ की पिछले दिनों जेबें कटी थी। इस पर सख्ती से स्टाफ ने लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वे दोनों बहने हैं।

बीते कुछ दिनों से इस काम में लगी हैं। उनके माता पिता उनसे उक्त काम करवाते हैं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उनकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें