फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक फिलहाल नहीं खुलेगा, ऑनलाइन ही लगेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) फिलहाल नहीं खुलेगा। कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेंगी। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पेक ने यह निर्णय लिया है। जनवरी में पेक ने योजना बनाई थी कि कैंपस खोलकर ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएं। इसके लिए एक बैच का शुभारंभ भी किया, लेकिन धीरे-धीरे कोरोना के केस बढ़े तो ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन न करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पेक प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थी कोरोना की चपेट में न आएं, इसलिए यह निर्णय लिया है। कक्षाएं ऑनलाइन लग रही हैं और यह क्रम आगे तक चलता रहेगा। विद्यार्थी सुरक्षित ढंग से अपने घरों पर शिक्षा पा रहे हैं। इससे पहले दीक्षांत समारोह को भी पेक ने स्थगित किया था। उसका कारण भी कोरोना ही रहा। उधर, पीयू भी कोरोना के बढ़ते केसों के चलते कैंपस खोलने के पक्ष में नहीं है। हालांकि समिति की एक और बैठक होगी जो 20 मार्च को होनी है। उसमें अंतिम मुहर लगेगी।
इनसेट---
बीटेक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आज से
पेक में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। दो चरणों में यह परीक्षाएं होंगी। 700 विद्यार्थियों को दो भागों में बांटा गया है। बाहरी विद्यार्थियों को बुलाने के बाद उन्हें छात्रावास आवंटित किए जाएंगे। एक कमरे में एक ही छात्र को रखने की योजना है। परीक्षा के साथ-साथ इन विद्यार्थियों के अभिलेखों की जांच भी की जाएगी, क्योंकि दाखिले के बाद यह प्रमाण पत्र जांचे जाते हैं। कोरोना के कारण इनकी जांच नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें