चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में 16 अप्रैल से तीन दिवसीय पेक फेस्टिवल का आगाज होगा। टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक गतिविधियों के मिश्रित कार्यक्रम में उत्तर भारत के सैकड़ों छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम के अंतिम दिन बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जावेद अली प्रस्तुति देंगे। वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुंबई का यैलो बैंड प्रस्तुति देगा।
पेक में तीन दिवसीय कार्यक्रमों में मिस्टर एंड मिसेज पेक, ग्रैफिटी कंपीटीशन, संसद की गूंज, स्टैंडअप कॉमेडी, टैक पिक्शनरी, भंगडा थैक, टिविस्ट ए स्क्रिप्ट, भंगडा वार, नुक्कड़ नाटक, बज्म ए शायरी, ओपन माइक, नेतागिरी, अलटीमेट कोडिंग शो डाउन, मैटेलोग्राफिर कांटेस्ट, मैन्यूफैक्चर इट, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स वेबिनार, रैप बैटल, विरसा क्विज, कपल क्रिकेट, ब्रांडिंग कंपीटीशन, फिल्म फेस्टिवल, टैक्नोथॉन, फ्यूजन बैंड आदि गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।