फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक चंडीगढ़ 15 अक्तूबर से विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाने को तैयार नहीं... शोधार्थी आ सकते हैं

Wed, 14 Oct 2020 12:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) 15 अक्तूबर से विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाने के लिए तैयार नहीं हैं। पेक के डायरेक्टर धीरज सांघी ने बताया कि हमने विद्यार्थियों से इसे लेकर सुझाव मांगे थे। इसमें विद्यार्थियों ने कॉलेज आकर ऑफलाइन शिक्षण के लिए हामी नहीं भरी। जब तक सभी विद्यार्थी कॉलेज आने को तैयार नहीं होते, तब तक ऑनलाइन शिक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


डायरेक्टर धीरज सांघी ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों को ऑनलाइन और अन्य को ऑफलाइन पढ़ाना संभव नहीं है। फैकल्टी सदस्य खुद को एक माध्यम से अच्छे से शिक्षण देने के लिए ही तैयार कर सकते हैं। इसलिए सोमवार को हुई बैठक में हमने फैकल्टी सदस्यों को ऑनलाइन शिक्षण में आ रही कमियों पर काम कर उसमें सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।

नेटवर्क नहीं होने पर विद्यार्थी ले सकते हैं हॉस्टल की सुविधा
पेक ने विद्यार्थियों को विकल्प दिया है कि जिनके क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या हैं या घर पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थी हॉस्टल की सुविधा ले सकते हैं। ऑनलाइन कक्षा के लिए वे कॉलेज की कंप्यूटर लैब का इस्तेमाल कर सकते हैं, यहां उन्हें कॉलेज की तरफ से इंटरनेट उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्तमान में पेक में बाहरी राज्यों के 20 से अधिक विद्यार्थी रह रहे हैं, जिनके घरों में ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन


15 अक्तूबर से शोधार्थी आएंगे कॉलेज
पेक ने 15 अक्तूबर से शोधार्थियों को कॉलेज आने की अनुमति दे दी है। एमटेक और पीएचडी के शोधार्थी कॉलेज आकर अपना शोध कार्य पूरा कर सकते हैं। वहीं एमटेक और पीएचडी के नए विद्यार्थियों को अभी कॉलेज आने की अनुमति नहीं दी गई हैं, क्योंकि उनका लैब में कम कार्य होता है। वहीं बाहरी राज्यों के शोधार्थियों को हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें