फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक के कंप्यूटर सेंटर ने पुलिस को दिया आईसीटी प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के कंप्यूटर सेंटर ने चंडीगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए आईसीटी (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा बैच आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को डिजिटल टूल्स, ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म और साइबर सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. एसके मंगल ने कहा कि आईसीटी स्किल्स पुलिसिंग और गवर्नेंस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। डिजिटल टूल्स और साइबर जागरूकता पारदर्शिता बढ़ाते हैं और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता मेहता और डॉ. संजय बटिश ने किया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों सुशील कुमार, प्रभसिमरन सिंह बिंद्रा, संदीप पाठक और तजिंदर सिंह ने ई-गवर्नेंस पोर्टल्स, एमएस ऑफिस एप्लीकेशंस, इंटरनेट व क्लाउड टूल्स, नेटवर्किंग बेसिक्स, साइबर सुरक्षा और मोबाइल तकनीक से जुड़े व्यावहारिक सत्र करवाए।
विज्ञापन

इस कोर्स के माध्यम से पुलिस अधिकारी सुरक्षित और सहयोगात्मक आईसीटी प्रथाओं को अपनाने में सक्षम हुए, जिससे पुलिसिंग कार्य में दक्षता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें