फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 तरह के मोर देखने हैं तो आएं पीकॉक गार्डन

Mon, 21 Jul 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद जब मोर अपने पंख फैलाकर नाचता है तो अद्भुत नजारा होता है। आज की व्यस्त जिंदगी में हम सब शायद इस नजारे को नहीं देख पाते हैं, लेकिन शहर में एक जगह है जहां प्रकृति प्रेमी एक साथ ढेर सारे खूबसूरत मोरों को एक साथ जंगल में घूमते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन


ये जगह है सेक्टर-39 का पीकॉक गार्डन। आमतौर पर ये पार्क बंद रहता है, लेकिन वन विभाग की अनुमति लेकर पार्क के अंदर जाकर आप जंगल में घूमने का आनंद ले सकते हैं।

वहीं ऐसा करने के लिए आपको कहीं दूर भी नहीं जाना पड़ता, क्योंकि यह पार्क शहर के बीचों-बीच है। दो से ढाई एकड़ में फैले इस पार्क में वर्तमान में 40 से 50 मोर हैं।
विज्ञापन

एयरफोर्स का ‌एरिया था पहले अब पी‌कॉक गार्डन

यह क्षेत्र पहले एयरफोर्स के पास था, लेकिन बाद में ये जगह ऐसे ही पड़ी रही। यूटी प्रशासन ने इस क्षेत्र को रिजर्व घोषित कर यहां पीकॉक गार्डन बना दिया। अब यहां ढेर सारे मोर आजाद घूमते नजर आते हैं।

बरसात के दिनों में तो यहां का नजारा और भी खूबसूरत लगता है। यहां मोरों के पीने के लिए पानी के कुंड बना रखे हैं और वहीं उनके खाने के लिए बहुत से फलदार पेड़ भी हैं।

बेस्ट टाइम टू विजिट

पीकॉक गार्डन के कर्मचारियों का कहना है कि वैसे तो पूरे साल यहां आपको मोर नजर आएंगे, लेकिन बरसात के मौसम में उन्हें पंख फैलाए देखने का आनंद ही कुछ और है।

पार्क में सुबह-सुबह 8-9 बजे पार्क का नजारा बड़ा ही खूबसूरत होता है। यहां पार्क में बने रास्तों में ही बहुत से मोर घूमते नजर आ जाएंगे।

दोपहर में मोर पेड़ों और झाड़ियों में छिप जाते हैं। पीकॉक पार्क में 40 से 50 मोर हैं। यहां लोग अनुमति लेकर अंदर जा सकते हैं। वन प्रेमियों के लिए ये जगह बेहद खास है।
विज्ञापन

कैमरा साथ लेकर जाएं

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये जगह खास है। साथ में कैमरा लेकर जाएं तो और भी बेहतर होगा। एक से दूसरी डाल पर उड़ते हुए मोरों को बड़ी ही खूबसूरती से कैमरे में कैद किया जा सकता है। इसके अलावा भी यहां फोटोग्राफी के लिए काफी कुछ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें