फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर कर्मियों पर शराब पीने का आरोप, लोगों ने किया हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मलोया में देर रात सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों पर लोगों ने शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया। नाराज लोगों व घायलों के परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर आरोपी टैंपो चालक को भागने में मदद करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने घंटों सड़क पर हंगामा किया। हंगामे के दौरान पुलिस व लोगों में हाथापाई हुई। पुलिस ने बाद में टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हादसे में घायल हुए बाइक सवार दंपति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10.30 बजे बाइक से मलोया निवासी मोहम्मद एहसान पत्नी रेशमा के साथ घर लौट रहे थे। मलोया में टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 लोगों ने धनास निवासी टेंपो चालक परमानंद (35) को दबोच कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस बीच दुर्घटना में घायल मोहम्मद एहसान का भाई मोहम्मद अली भी मौकेपर पहुंच गया। 

मोहम्मद अली ने पीसीआर कर्मियों पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी टेंपो चालक को भी मौके से भगा दिया। इस बात को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों व पुलिस कर्मियों में धक्कामुक्की व हाथापाई भी हुई। लोगों का गुस्सा देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाना पड़ा।

लोगों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने देर रात पीसीआर में तैनात दोने पुलिस कर्मियों और एक होम गार्ड का मेडिकल करवाया। लेकिन मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई। 

इसके बाद जांच के लिए तीनों ने ब्लड सैंपल देने के लिए मना कर दिया। बाद में मलोया पुलिस स्टेशन में आरोपी टेंपो चालक परमानंद के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें