फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCA: हरभजन सिंह के आरोपों के बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष ने छोड़ा पद, ट्विटर पर दी इस्तीफे की जानकारी

Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज व मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने गुलजार सिंह चहल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत लोकपाल को भी भेजी थी। उन्होंने चहल पर आरोप लगाया था कि वह पीसीए के संविधान को दरकिनार कर वह अपने नजदीकियों को सदस्य बना रहे हैं।
विज्ञापन
गुलजार सिंह चहल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब क्रिकेट एसोसिशन (पीसीए) के अध्यक्ष गुलजार सिंह चहल ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए चहल ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से अपना पद छोड़ रहे हैं। हालांकि उनके इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा अब तक पीसीए की ओर से जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


चहल का ट्वीट जैसे ही सामने आया, हलचल मच गई। माना जा रहा है कि चौतरफा दबाव के चलते चहल को मजबूरन पद छोड़ना पड़ा क्योंकि हाल ही में एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज व मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने गुलजार सिंह चहल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत लोकपाल को भी भेजी थी। उन्होंने चहल पर आरोप लगाया था कि वह पीसीए के संविधान को दरकिनार कर वह अपने नजदीकियों को सदस्य बना रहे हैं। इन सदस्यों को वोट का भी अधिकार दिया जाएगा ताकि पूरी एसोसिएशन पर उन्हीं का कब्जा हो। इन सदस्यों के जरिए ही वह अगले चुनाव में सत्ता हासिल करने रास्ता बना रहे हैं। 

हरभजन ने ये आरोप भी लगाया था कि बिना जनरल बॉडी और मुख्य सलाहकार की सलाह के पीसीए अध्यक्ष हर फैसला खुद ले रहे हैं। इतना ही नहीं वह अवैध गतिविधियों को छुपाने के लिए पीसीए की औपचारिक बैठक तक नहीं बुला रहे हैं। हरभजन के इन आरोपों के बाद पीसीए का माहौल गरमा गया था। बता दें कि चहल को पीसीए अध्यक्ष की कुर्सी मिले अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए थे।
विज्ञापन


सचिव ने भी उठाए थे सवाल
पिछले दिनों पीसीए के सचिव और एपेक्स कमेटी के सदस्यों ने भी लोकपाल को शिकायत दी थी। इसके बाद से ही अटकलों ने जोर पकड़ लिया था कि मामले में कोई बड़ा घटनाक्रम घटने वाला है। जिला मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने पूरी घटना को लेकर बीसीसीआई को शिकायत भेजी थी।

ग्राउंड मैन के साथ भी विवादों में थे
पिछले दिनों पीसीए के आजीवन सदस्य और वरिष्ठ ग्राउंड मैन के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी चहल सुर्खियों में थे। बताया जा रहा है कि चहल के पिता स्टेडियम के ग्राउंड पर सैर करने पहुंच गए। इस पर ग्राउंडमैन ने उन्हें बिना अनुमति वहां सैर करने से मना कर दिया। जब यह बात चहल को पता लगी तो उन्होंने ग्राउंड मैन के साथ दुर्व्यवहार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें