पवन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए पहला सेट आसानी से 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी उन्होंने 5-3 की बढ़त बना ली थी और 40-15 पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए थे, लेकिन हंगरी के खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार चार गेम जीतकर दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम किया।
तीसरे सेट में ली बढ़त
निर्णायक तीसरे सेट में पवन कपूर ने फिर से लय पकड़ी और 3-0 की बढ़त बना ली। हालांकि टुर्क्जर ने दो गेम जीतकर स्कोर 3-2 कर दिया, लेकिन पवन ने सर्विस और वॉली का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया। इसके बाद हंगरी के खिलाड़ी ने सातवें गेम में कड़ा संघर्ष कर स्कोर 4-3 किया। पवन ने फिर अपनी खेल रणनीति बदली और क्लासिक टेनिस शैली में आठवां गेम जीतकर स्कोर 5-3 कर दिया।
नौवां गेम 38 मिनट तक चला। लास्जलो ने यह जीतकर मैच को फिर से रोमांचक मोड़ पर ला दिया। दसवां गेम निर्णायक रहा। पवन को इसमें सात बार मैच प्वाइंट मिला और आखिरकार आठवें मैच प्वाइंट पर एक जोरदार एस सर्व कर उन्होंने मुकाबला अपने नाम किया।