फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पटवारियों की हड़ताल, मोरनी उप तहसील में ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी क्षेत्र के ग्रामीणों खासकर महिलाओं को वीरवार के दिन मोरनी उप-तहसील भवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पटवारियों की हड़ताल के कारण उप-तहसील कार्यालय में पटवारी से जुड़े सभी कार्य ठप रहे। इसका खामियाजा महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को भुगतना पड़ा जो स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर-दराज से पहुंचे थे। इसके साथ ही उप तहसील भवन में अपने जमीन से जुड़े कार्यों को पूरा करवाने के लिए आए लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि कई महिलाएं और बुजुर्ग लगभग 25 किलोमीटर दूर से बसों व अन्य संसाधनों के सहारे मोरनी उप-तहसील भवन पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद जब उन्हें पता चला कि पटवारी हड़ताल पर हैं तो लोगों में गुस्सा फैल गया। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों को इसके बारे में पहले से जानकारी थी कि पटवारी हड़ताल पर रहेंगे, ऐसे में सोशल मीडिया या पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से सूचना जारी की जानी चाहिए थी, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।



भविष्य में ऐसी हड़ताल हो तो सूचित करें...
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि विभाग की इस लापरवाही से उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान होना पड़ा। कई महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर तहसील भवन पहुंची थीं, जिन्हें न तो बैठने की उचित व्यवस्था मिली और न ही कोई अधिकारी उनकी सहायता के लिए मौजूद था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की हड़ताल या अवकाश की पूर्व सूचना सार्वजनिक की जाए, ताकि लोगों का समय और मेहनत दोनों बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें