फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पटियाला पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के दो गुर्गे, तीन पिस्तौल और कारतूस भी बरामद

Mon, 27 May 2024 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गिरफ्तार किए गए गुर्गों को विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से आदेश मिलते थे, जो फरार आतंकवादी गोल्डी बराड़ का सहयोगी था। गोल्डी ढिल्लों जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला पुलिस ने राजपुरा से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी और सुबीर सिंह उर्फ सुबी को पकड़ लिया है। लाडी 2017 में पंचकूला में हुई मीत बाउंसर की हत्या में शामिल शूटरों में से एक था और सितंबर 2020 से जमानत पर बाहर था।

विज्ञापन




गिरफ्तार किए गए गुर्गों को विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से आदेश मिलते थे, जो फरार आतंकवादी गोल्डी बराड़ का सहयोगी था। गोल्डी ढिल्लों जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। उसे हाल ही में खरड़ में प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा अपने गिरोह के सदस्य की हत्या के प्रतिशोध में दो लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा गया था। पकड़े गए आरोपियों से तीन पिस्तौल समेत 15 कारतूस और एक कार बरामद की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें