फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल गया गोल्डी

Tue, 25 Nov 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी रमनदीप सिंह उर्फ गोल्डी का पटियाला बम ब्लास्ट केस में पांच दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो जाने के बाद मंगलवार दोपहर को दोबारा चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट दीपिका की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद गोल्डी को 14 दिनों की जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेज दिया।
विज्ञापन


भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गोल्डी को सीजेएम दीपिका की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आतंकी गोल्डी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में पटियाला के आर्य समाज चौक में सत्यनारायण मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। इसमें सात लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सेक्शन 3, 4 आफ द एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन चार आरोपियों के खिलाफ पटियाला बम धमाके में केस चल रहा था, वह इसी साल अगस्त में कोर्ट से बरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें