गत वर्ष तरनतारन के एक पैलेस के बाहर पुलिस कर्मचारियों की ओर से एक दलित लड़की से की गई मारपीट का वीडियो बनाने वाले उसमां केस के मुख्य गवाह जगजीत सिंह चार दिन बाद भी पता नहीं चला। इससे नाराज उसकी पत्नी ने परिजनों से मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
धरने पर बैठी मुख्य गवाह जगजीत सिंह की पत्नी रमनजीत कौर ने कहा कि यदि पुलिस ने उसके पति क ा पता न लगाया तो वह अपने 2 बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी।
परिवार के अनुसार जगजीत सिंह अपने सुरक्षा कर्मचारियों से काफी परेशान था। उसका फोटोग्राफी का कार्य भी ठप हो चुका था । रमनदीप कौर का कहना है कि उसका पति उसमां केस का मुख्य गवाह है ।
21 नवंबर को दोपहर 1 बजे घर से बाहर किसी कार्य के लिए गया था। इसके बाद वापस घर नही आया। पति का इस तरह से गायब होना शक पैदा करता है कि उन्हें किसी ने गायब कर दिया है।
आरोप लगाया कि जगजीत सिंह के लापता होने से केवल पुलिस को ही फायदा हो सकता है। दूसरी ओर तरनतारन के एसपी हेड क्वार्टर हरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें जगजीत सिंह की तलाश कि लिए दिन रात जुटी रही है। उसके बारे में कोई भी सुराग मिलने पर जगजीत सिह के परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।