जवान जसवंत सिंह के पिता जगतार सिंह भी पूर्व फौजी हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी मांगेवाल के रहने वाले संदीप सिंह सोनी भी देश के खातिर अपनी शहादत दे चुके हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के पटियाला के गांव मांगेवाल निवासी 30 वर्षीय सेना के जवान जसवंत सिंह की जम्मू में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय पहले ही फौज में भर्ती हुए थे। जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुरुवार को गांव मांगेवाल के श्मशानघाट में किया गया।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में पहुंचे हर किसी की आंखें नम थीं। गांव में शोक का माहौल था। जसवंत सिंह अपने पीछे पत्नी व पांच साल के बेटे को छोड़ गए हैं। जसवंत सिंह के पिता जगतार सिंह भी पूर्व फौजी हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी मांगेवाल के रहने वाले संदीप सिंह सोनी भी देश के खातिर अपनी शहादत दे चुके हैं।
गुरुवार को भारतीय फौज के उच्चाधिकारियों के अलावा एसडीएम कनु गर्ग, नायब तहसीलदार परमजीत सिंह धनोआ, भादसों थाना प्रभारी अनवर अली, शिरोमणि कमेटी सदस्य सतविंदर सिंह टोहड़ा, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जसवीर सिंह जस्सी सोहियां वाला ने जसवंत सिंह को अंतिम विदाई दी।