फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला का लाल जम्मू में शहीद: राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, हर आंख हो गई नम

Thu, 22 Sep 2022 05:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

जवान जसवंत सिंह के पिता जगतार सिंह भी पूर्व फौजी हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी मांगेवाल के रहने वाले संदीप सिंह सोनी भी देश के खातिर अपनी शहादत दे चुके हैं। 
विज्ञापन
जसवंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला के गांव मांगेवाल निवासी 30 वर्षीय सेना के जवान जसवंत सिंह की जम्मू में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय पहले ही फौज में भर्ती हुए थे। जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुरुवार को गांव मांगेवाल के श्मशानघाट में किया गया। 

विज्ञापन


अंतिम यात्रा में पहुंचे हर किसी की आंखें नम थीं। गांव में शोक का माहौल था। जसवंत सिंह अपने पीछे पत्नी व पांच साल के बेटे को छोड़ गए हैं। जसवंत सिंह के पिता जगतार सिंह भी पूर्व फौजी हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी मांगेवाल के रहने वाले संदीप सिंह सोनी भी देश के खातिर अपनी शहादत दे चुके हैं। 

गुरुवार को भारतीय फौज के उच्चाधिकारियों के अलावा एसडीएम कनु गर्ग, नायब तहसीलदार परमजीत सिंह धनोआ, भादसों थाना प्रभारी अनवर अली, शिरोमणि कमेटी सदस्य सतविंदर सिंह टोहड़ा, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जसवीर सिंह जस्सी सोहियां वाला ने जसवंत सिंह को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें