पठानकोट में एयरबेस पर 4 माह पहले हुए आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शवों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया। चारों आतंकवादियों के शवों को आज एक गुप्त स्थान पर दफना दिया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शवों को पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया था और आज तड़के करीब 2 बजे उन्हें वहां से पठानकोट पुलिस द्वारा ले जाया गया और शहर के एक अज्ञात कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
उन्होंने बताया कि पठानकोट मामले के आतंकवादियों को उस स्थान के समीप ही दफनाया गया है, जहां पिछले वर्ष दीनानगर (गुरदासपुर) पुलिस थाने पर हमले में शामिल तीनों आतंकवादियों के शवों को दफनाया गया था।