खुद को अमेरिका की पत्रकार बताकर बठिंडा के एयरफोर्स कर्मी केके रंजीत से खुफिया जानकारी हासिल करने वाली दामिनी मैकनॉट के संपर्क में कई और महत्वपूर्ण लोग भी थे।
इन लोगों से उसे भारत के मुख्य स्थानों के बारे में जानकारियां मिल सकती थीं। दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम को यह जानकारी पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाली दामिनी मैकनॉट का फेसबुक प्रोफाइल खंगालने से मिली है।
दामिनी मैकनाट ने फेसबुक के जरिए बठिंडा एयरफोर्स के कर्मी केके रंजीत से पहले दोस्ती की। इसके बाद में उसे खुद को अमेरिका से एक मैगजीन की पत्रकार बताकर रंजीत से एयरफोर्स और सेना से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां हासिल की और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी को दे दी। दिल्ली पुलिस के रंजीत को गिरफ्तार करने के कुछ दिन बाद ही पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमला हो गया।