फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगी मनमानी: पठानकोट में एंबुलेंस का किराया तय, वाहन के आगे और पीछे लगानी होगी रेट लिस्ट

Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में अब एंबुलेंस चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। जिला प्रशासन ने तीन श्रेणियों में बांटकर इनका किराया तय कर दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब एंबुलेंस चालक मरीजों और तीमारदारों से मनमर्जी रुपयों की वसूली नहीं कर पाएंगे। क्योंकि पठानकोट जिला प्रशासन ने श्रेणी के आधार पर एंबुलेंस का किराया तय कर दिया है। एसडीएम पठानकोट गुरशरण सिंह ढिल्लों ने बताया कि पठानकोट में तीन तरह की एंबुलेंस हैं। 

विज्ञापन


पहली कैटेगरी में बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) हैं। जिनका 15 किलोमीटर के लिए 1200 रुपये और 15 किलोमीटर से अधिक 12 रुपये प्रति किलोमीटर रेट निर्धारित किया गया है। दूसरी कैटेगरी बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) इको सपोर्ट पेट्रोल एंबुलेंस है, जिनके लिए 15 किलोमीटर तक 1500 रुपये तथा 15 किलोमीटर से ऊपर 18 रुपये प्रति किलोमीटर देने पड़ेंगे। तीसरी श्रेणी एसीएलएस (एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट) है जिसका 15 किलोमीटर तक दो हजार और इसके ऊपर 20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया गया है।

एसडीएम गुरशरण सिंह ढिल्लों ने बताया कि एंबुलेंस किराया लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियम निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार एंबुलेंस का किराया शहर में कोरोना मरीज के लिए 10 किलोमीटर तक एक हजार रुपये होगा। इसके बाद निर्धारित रेट के अनुसार प्रति किलोमीटर के अनुसार चार्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा एंबुलेंस चालक मरीज से दस्ताने और मास्क के 50-50 रुपये और पीपीई किट का खर्च ले सकेंगे। वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस में मेडिकल स्टाफ संबंधित अस्पताल द्वारा भेजा जाएगा, जिसका पंद्रह सौ रुपये प्रति फेरा अलग से होगा। उन्होंने बताया कि अगर एंबुलेंस मालिक द्वारा निर्धारित किए गए रेट से अधिक चार्ज किया जाता है तो इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।  साथ ही डेडबॉडी वैन का किराया भी ऊपर दी गई कीमतों के अनुसार ही होगा। हर एंबुलेंस के रेट की कॉपी एंबुलेंस के आगे और पीछे लगानी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें