शहीद गुरसेवक को मिला एक्सिलेंस अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
पठानकोट एयरफोर्स के बेस कैंप पर हुए हमले में जान न्योछावर करने वाले शहीद गुरसेवक सिंह को मरणोपरांत विक्रम संवत-2073 एक्सिलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। सेक्टर-23 बाल भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम उनकी छह माह की बेटी गुररीत और पत्नी जसप्रीत कौर ने सम्मान हासिल किया।
इसके अलावा चार अन्य लोगाें को भी विक्रम संवत-2073 एक्सिलेंस अवॉर्ड दिया गया। इनमें समुद्र की गहराइयों को नापते हुए 40 फीट गहराई में साइकिलिंग कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले एएसआई दलजिंदर सिंह को अवार्ड दिया गया। डा. विनी पंवार को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में माउंट गोरिचेन ईस्ट नार्थ ईस्ट इंडिया की सबसे ऊंची चोटी को फतेह किया।
वहीं अन्य अवार्ड पाने वालाें में नेत्रहीन गार्गी हलदर संगीत को वह दूसरों तक पहुंचा रही हैं। इसके बाद पेशे से म्यूजिक टीचर गौतम उन बच्चों को म्यूजिक सिखाते हैं स्लम एरिया के बच्चों को वह निशुल्क तबला वादन सिखाते हैं।