फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेंगे पासपोर्ट सेवा के अपडेट्स

Wed, 10 Sep 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पासपोर्ट का स्टेटस देखने के लिए आपको भटकना नहीं होगा। पासपोर्ट विभाग द्वारा शुरू की गई एम पासपोर्ट सेवा के माध्यम से पासपोर्ट से जुड़ी हर जानकारी आपके पास होगी।
विज्ञापन


एम पासपोर्ट सेवा एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से आप एंड्रायड फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अंतर्गत लोकेट सेंटर, फी कैलकुलेटर, स्टेटस ट्रैकर, डाक्यूमेंट एडवाइजर कालम हैं।

जिनके जरिए पासपोर्ट सेंटर की जानकारी हासिल की जा सकती है। लोकेट सेंटर में पासपोर्ट सेवा केंद्र, डिस्ट्रिक्ट पासपोर्ट सेल, पुलिस स्टेशन, मिशन और पोस्ट एब्राड के साथ पासपोर्ट कार्यालयों की जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय की है जानकारी

पासपोर्ट एप के माध्यम से आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं कि आपको पासपोर्ट के लिए कौन सा पासपोर्ट कार्यालय आपका है। मसलन, चंडीगढ़ रीजन में पासपोर्ट सेवा केंद्र चंडीगढ़, पासपोर्ट सेवा केंद्र लुधियाना और पासपोर्ट सेवा केंद्र अंबाला हैं। आवेदक के लिए परेशानी यह है कि उसको कहां आवेदन करना है यह जानकारी ही नहीं होती।

फीस कैलकुलेटर है इसमें
पासपोर्ट की कौन सी सेवा आपको चाहिए इसकी जानकारी भी आपको मिल जाएगी। इसके लिए फीस कैलकुलेटर लगाया गया है। इससे आपकी आयु, पेज और तत्काल के लिए फीस की जानकारी मिल जाएगी।

डाक्यूमेंट एडवाइजर है इसमें
डाक्यूमेंट एडवाइजर के माध्यम से आप कई जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें आपको एक फ्रेश पासपोर्ट के लिए, रि इश्यू करने के लिए और अन्य पासपोर्ट सेवाओं के लिए डाक्यूमेंट की जानकारी मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें