फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: BJP की पहली सूची जारी

Wed, 10 Sep 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर रात पहली सूची में 43 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जानिए, हरियाणा भाजपा की पहली सूची में कौन-कौन?

उम्मीदवारों में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ से, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद, विधायक अनिल विज को अंबाला कैंट, संतोष यादव को अटेली से उम्मीदवार बनाया गया है।

5 घंटे चली बैठक में हुए उम्मीदवार फाइनल

पार्टी मुख्यालय में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की पांच घंटे चली बैठक में राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई 15 सदस्यीय समिति की बैठक में प्रत्येक सीट के लिए लंबी माथापच्ची हुई।

मोदी ने कई सीटों पर पैनल में शामिल किए गए उम्मीदवारों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी करीब दर्जन भर सीटों के पैनल में खास दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

पहली सूची में 7 महिलाएं भी

पहली सूची में सात महिलाओं को भी जगह दी गई है। बैठक के बाद पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने कहा कि टिकट वितरण में पार्टी ने समाज के सभी वर्गों का खास ख्याल रखा है।

पार्टी अगले एक हफ्ते में उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर देगी। उल्लेखनीय है कि अरसे बाद समिति की बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी शामिल नहीं हुए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की टीम में इन दोनों प्रमुख नेताओं को जगह नहीं दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें