डेली ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी। फेस्टिवल सीजन देखते हुए रेलवे ने एक पैसेंजर ट्रेन का फेरा बढ़ा दिया है। अब वो 30 नवंबर तक दौड़ेगी। रेलवे ने चंडीगढ़ - लुधियाना पैसेंजर (अप- डाउन) 30 नवंबर तक चलेगी।
इस ट्रेन को दो महीने एक्सटेंड किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ से ट्रेनों का अवागमन बुधवार को भी बाधित रहा। हावड़ा- कालका एक्सप्रेस एक घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 5.20 घंटे, डिब्रूगढ़- चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1.10 घंटे, साईं नगर शिरडी- कालका एक्सप्रेस 3 घंटे, ऊना - नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 10 मिनट लेट रही।
दिल्ली रूट पर डबलिंग के काम के चलते इंदौर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को कैंसिल रही। जिसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं चंडीगढ़- यशवंतपुर एक्सप्रेस भी कैंसिल रही।