सिखों और गुरु साहिबान पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विवादित बयान दे दिया है।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सिख हिंदू धर्म का ही हिस्सा हैं। केशधारी हिंदू ही सिख हैं। नौ गुरु हिंदू थे, उनके नाम भी हिंदुओं जैसे थे। दसवें गुरु गोबिंद सिंह का नाम भी अमृतपान करने से पहले गोबिंद राय ही था।