चंडीगढ़। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (निट्टर) ने कोलंबो प्लान स्टाफ कॉलेज, मनीला फिलीपींस के सहयोग से शुक्रवार को सेक्टर-26 परिसर में सम्मेलन आयोजित किया। इसका विषय टीवीईटी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय था। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बदलते टीवीईटी परिदृश्य के अनुरूप उद्यमशीलता व नवाचार कौशल को सुदृढ़ करना था। सम्मेलन में मलेशिया, नेपाल, मालदीव, बांग्लादेश, म्यांमार, फिलीपींस, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, थाईलैंड, श्रीलंका और भारत सहित 11 देशों के प्रतिभागियों द्वारा 20 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
सम्मेलन में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेष व्याख्यान चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार मिश्रा, आईआईटी रुड़की से प्रो. संतोष रंगनेकर और आईआईएम अमृतसर डॉ. वर्तिका दत्ता ने दिए।