पंजाब के जालंधर में गांव गाजीपुर के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से छह मजदूर घायल हुए हैं। ये घटना शनिवार शाम है। इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रात को थाना मकसूदां की पुलिस जांच करने घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को देर रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों शटरिंग के काम पर जुटे थे। इसी दौरान नीचे से शटरिंग प्लेट्स खिसक गई। इससे वहां पर काम कर रहे मजदूरों पर पुल का हिस्सा आ गिरा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटना पर हाईवे अथॉरिटी ने कोई बयान नहीं जारी किया है। आसपास के लोगों के मुताबिक घटना में छह मजदूर घायल हुए हैं।
देर शाम को थाना मकसूदां पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद चौकी मंड के प्रभारी दयाचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी करतारपुर पलविंदर सिंह ने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। एक टीम मौके पर गई थी। क्राइम सीन की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। घायल मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है। सभी प्रवासी बताए जा रहे हैं।