फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के बिना परनीत ने बेटी, बहू संग डाला वोट

Wed, 30 Apr 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला लोकसभा हलके से कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर ने बुधवार बाद दोपहर अपने पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बगैर ही अपनी बहू युवरानी रिश्मा कौर और बेटी जयइंद्र कौर के साथ अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


वह स्थानीय सरकारी गर्ल्स कालेज में चुनाव हलका नंबर 115 पटियाला के बूथ नंबर 88 पर वोट डालने के लिए पहुंची। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण परनीत ने पहली दफा पति के बगैर ही वोट डाली।

जबकि परनीत कौर के बेटे युवराज रणइंद्र सिंह ने सुबह ही अपनी वोट डाल दी थी। क्योंकि रणइंद्र इसके बाद विभिन्न विधानसभा हलकों में वोटिंग प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए निकल गए।
विज्ञापन


वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए परनीत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पटियाला हलके के वोटर उनको दोबारा चौथी बार जिता कर सेवा का मौका देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें