फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही बूथ पर बादल फैमिली ने डाला वोट

Wed, 30 Apr 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बादल के सरकारी प्राइमरी स्कूल का वीआईपीज बूथ नंबर 110, जहां बुधवार को बादल परिवार के दिग्गज महारथी वोट डालने पहुंचे। दिग्गज नेताओं ने मतदान करने के बाद जहां अपनी-अपनी जीत की डफलियां बजाई, वहीं एक-दूसरे के खिलाफ जमकर कटाक्ष किए।
विज्ञापन


बठिंडा से कांग्रेस, भाकपा और पीपीपी के संयुक्त प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल ने हर बार की तरह इस बार भी सुबह टाइम पर ही बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। मनप्रीत बादल ने बादल परिवार से पहले मतदान करने की रवायत को भी कायम रखा।

मतदान करने से पहले मनप्रीत बादल ने सुबह पहले मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। मनप्रीत 8:07 मिनट पर बूथ पर पहुंचे और 8:12 पर मतदान किया। मनप्रीत बादल का वोट नंबर 255 था। उनकी पत्नी वीनू बादल मतदान के समय उनके साथ नहीं नजर आईं और उनके बेटे अर्जुन की बादल में वोट नहीं बनी है।
विज्ञापन


करीब नौ बजे के आस-पास बादल परिवार भी मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। गाड़ी से उतरते ही मुस्कुराते हुए बूथ में प्रवेश करते बादल परिवार ने विजय चिह्न बनाते हुए जीत के प्रति पूरी आश्वास्तता जताई। सबसे पहले 9:15 पर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और 9:17 पर हरसिमरत कौर बादल ने वोट डाली।

इसके बाद 9:18 पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और 9:20 पर हरकीरत कौर बादल ने मतदान किया। सुखबीर का वोट नंबर 250, हरसिमरत का 251, सीएम बादल का 249 और हरकीरत का वोट नंबर 1168 था। सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल ने इस बार फर्स्ट टाइम वोटर के तौर पर मतदान किया।

करीब 11:30 के आसपास मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई कांग्रेसी नेता महेश इंद्र सिंह बादल ने मतदान किया। मगर मनप्रीत सिंह बादल के पिता और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई गुरदास बादल हलके के गांवों के दौरों पर होने के चलते बाद दोपहर तक मतदान करने नहीं पहुंच सके थे।

जब उनसे फोन पर मतदान करने संबंधी संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह शाम को मतदान करेंगे। अभी किसी गांव में दौरे पर हैं। बादल परिवार के मतदान को आने के चलते बूथ पर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

पहली बार वोट डालने पंहुची हरकीरत
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा लोक सभा सीट से अकाली-भाजपा गठजोड़ की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल की 19 साल की बेटी हरकीरत कौर दो दिन बाद दिल्ली में इम्तिहान के बावजूद विशेष तौर पर वोट डालने पहुंची थी।

हरकीरत ने बताया कि उसे बहुत खुशी हो रही है कि देश की जिम्मेदार नागरिक होते हुए उसने पहली बार वोट डाली है। उसने देश की तरक्की के लिए अकाली-भाजपा गठजोड़ को वोट दिया है। उसका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है, मगर वह समाजसेवा में रुचि रखती है।

हरसिमरत कौर बादल कहा कि बेटी के पहली बार वोट डालने के बाद मुझे भी पहली बार अपनी उमर का एहसास हुआ है। मुझे खुशी है कि हरकीरत देश की ओर जिम्मेदारी समझते हुए वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें