फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए पहुंचे परमीश, हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर फैंस बनाने लगे वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाबी अभिनेता और डायरेक्टर परमीश वर्मा के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में सोमवार को अंबाला हाईवेे जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

जीरकपुर के कोस्मो प्लाजा के बाहर परमीश वर्मा अपने गाने ‘कलोलां कर लैन्ने आं’ की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो परमीश को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह हो गए कि फैंस अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करके परमीश की वीडियो बनाने के लिए मॉल पहुंच गए। सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने के कारण जाम बढ़ता चला गया। काफी संख्या में युवा अपने टूव्हीलर लेकर सेल्फी लेने के इंतजार में खड़े रहे। बाद में किसी ने ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया तो दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। देर शाम तक युवा परमीश के साथ सेल्फी लेते रहे। ट्रैफिक इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि परमीश वर्मा की शूटिंग की जानकारी पुलिस को नहीं थी। जैसे ही हमें जाम के बारे में पता चला तुरंत पुलिसकर्मी भेजकर जाम खुलवाया। इसके बाद शाम को शूटिंग खत्म होने तक पुलिसकर्मी वहीं तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें