फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की हड़ताल की घोषणा के बाद पार्किंग टेंडर स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी के व्यापारियों की हड़ताल की घोषणा के बाद शुक्रवार को एसडीएम नाजुक कुमार ने पार्किंग का टेंडर स्थगित कर दिया। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि 31 अक्तूबर तक 7 सदस्यीय कमेटी बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। आढ़ती व एसोसिएशन के सुझाव के बिना कोई व्यवस्था शुरू नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकरण गुप्ता ने बताया कि वीरवार को सभी आढ़तियों ने आपातकाल बैठक की थी। बैठक में सेक्टर-26 मंडी में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। सूचना जब एसडीएम के पास पहुंची तो रात में ही पर्ची व्यवस्था को खत्म कर दिया गया। उसके बाद अगले दिन आकर टेंडर स्थगित करने की सूचना दी। साथ ही मंडी कमेटी, एसोसिएशन, आढ़ती, टेंडर लेने वाले ठेकेदार के साथ ही अधिकारियों की सात सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो इस समस्या का समाधान करेगी।
अरिहंत वेजिटेबल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कस्तूरी लाल शर्मा ने कहा कि अब मंडी में हर घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों और यहां पर खरीदारी करने आए लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले टेंडर में कार का पास आढ़तियों के लिए 100 रुपये में था, जो कि अब 500 रुपये कर दिया है। एक तरफ प्रशासन साइकिल चलाने को प्रमोट कर रहा है और दूसरी तरफ मंडी में साइकिल के आने पर भी शुल्क चार्ज किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि लोडिंग और अनलोडिंग करने वाली गाड़ी का पास पहले 400 रुपये में था, जबकि अब प्रतिदिन का ही पास 150 रुपये में बनाया जा रहा है। फिलहाल, पार्किंग के टेंडर में कई खामियां है, जिसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें