फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-25 के श्मशान घाट की पार्किंग का होगा विस्तार

Fri, 25 Mar 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सेक्टर-25 के श्मशान घाट में पार्किंग की दिक्कत दूर होगी। नगर निगम की ओर से पार्किंग का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मृत बच्चों को दबाने के लिए जो स्थान है, उसमें भी सुधार होगा।
विज्ञापन


इस स्थल को चार जोन में विभाजित कर उनकी बाउंड्री वाल कंटीली तार से होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि यहां पर नए पंखे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही श्मशान घाट में जो इमारत है वह 60 साल पुरानी है उसका भी रेनोवेशन करवाने का फैसला लिया गया है।

इसके साथ ही पब्लिक टॉयलेट की भी रेनोवेशन होगी। शुक्रवार को मेयर अरुण सूद ने चीफ इंजीनियर और अधिकारियों के साथ सेक्टर-25 श्मशान घाट का दौरा किया। इस मौके पर मनोनीत पार्षद शगुफ्ता प्रवीण और सुरेंद्र बग्गा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें