पार्किंग बंद करने के विरोध में व्यापारियों का ब्लैक आउट
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में साहिब सिंह और एंपायर स्टोर पार्किंग बंद करने के विरोध में वीरवार शाम को व्यापारियों ने दुकानें बंद पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया। व्यापारी सेक्टर-17 में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान नीरज बजाज सहित कई व्यापारी नेताओं ने संबोधित किया।
व्यापारियों का कहना है कि ऐसा सेक्टर-17 में कभी ब्लैक आउट नहीं हुआ। व्यापारियों ने नारा लगाया जिसमें ‘जिनको हम चुनते हैं, वही हमें धूनते हैं’ चंडीगढ़ प्रशासन होश में आए जैसे नारे लगाए। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के प्रधान नीरज बजाज ने कहा कि वे इसी तरह से अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे।
जब तक निगम उनकी ये मांग नहीं मानता। उन्होंने कहा कि पार्किंग बंद होने के चलते व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रशासन एक पार्किंग के लिए उनका करोड़ों रुपए का बिजनेस दाव पर लगा रहा है। व्यापारियों ने वीरवार को पूरी मार्केट में शाम 7 से लेकर 9 बजे तक ब्लैकआउट करने का फैसला लिया था, जिसके चलते मार्केट में दुकानें बंद रखी गई।