फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज गार्डन के पास कार खड़ी कर अंडरब्रिज में फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडरब्रिज में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव अंडरब्रिज में लोहे की ग्रिल से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मृतक की पहचान सेक्टर-19 के रहने वाले जसबीर सिंह (42) के तौर पर हुई। जसबीर सिंह मूलरूप से पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नाथू चक्क का रहने वाला था। मृतक की गाड़ी से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी गाड़ी वहीं पास में सड़क किनारे खड़ी थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पार्किंग में मिली अनलाक कार, पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक जसबीर अपनी पंजाब नंबर पीबी 46 वाई 6622 की आई20 कार से रोज गार्डन में आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्क कर अनलाक ही छोड़ दी थी। कार के अंदर पुलिस को चाबी, पंजाबी में लिखा सुसाइड और कुछ कपड़े भी मिले हैं। सुसाइड नोट पर मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और कार को भी कब्जे में ले लिया है और उसके घरवालों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें