फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जिस बाग की देखरेख करते थे प्रकाश सिंह बादल, उसी में होंगे विलीन, दो एकड़ जमीन की जा रही खाली

Wed, 26 Apr 2023 02:05 PM IST
ajay kumar जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव बादल में होगा। इसके लिए दो एकड़ किन्नू की बाग को समतल किया जा रहा है। चंडीगढ़ से उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव के लिए निकल चुकी है। 
विज्ञापन
इसी एंबुलेंस से ले जाया गया प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। बादल जिस बाग के बागवां थे, कल उसी बाग में उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि गांव का श्मशान घाट काफी छोटा था। अब गांव बादल में लंबी रोड पर स्थित किन्नू के बाग को साफ किया जा रहा है। 

विज्ञापन




बता दें कि इस बाग की देखरेख प्रकाश सिंह बादल खुद करते थे। अब इसी बाग में करीब दो एकड़ जगह को समतल किया जा रहा है। बुधवार को इसी स्थान पर उनका अंतिम संस्कार होगा। गांव बादल का श्मशान घाट सिर्फ आधा एकड़ के क्षेत्रफल में बना है। वहीं दूसरी तरफ दाना मंडी है। यहां गेहूं के ढेर लगे हैं। लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं सड़क फोरलेन है। यहां पार्किंग की समस्या भी नहीं होगी।  पुलिस और प्रशासन ने गांव बादल में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस चबूतरे पर होगा अंतिम संस्कार, वहां बनेगा स्मारक
किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया है। जहां प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। बाद में इसी चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा और यहां बादल की यादगार बनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें