फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा विवाद: पूर्व सीएम बोले, डेरा सच्चा सौदा को माफीनामा देने में कोई रोल नहीं

Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने प्रेसवार्ता में कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से जत्थेदार गुरमुख सिंह को हटाने के फैसले में भी उनका कोई रोल नहीं था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए फैसलों में उनकी ओर से न ही कभी पहले कोई दखल दी गई थी और न ही वे आगे देंगे। शिरोमणि कमेटी में अलग-अलग ड्यूटियां करने वालों को फैसले लेने का अधिकार रहा है।
विज्ञापन


बेअदबी के मामलों पर बादल ने कहा कि ये केस अब सीबीआई के पास चल रहे हैं व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इसको देख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले वे खुद उनके कार्य में कमी निकालते थे, जबकि अब कांग्रेस शासनकाल में ही धक्केशाही हो रही है। उनकी ओर से कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म होने की बात भी कही।
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने पीड़ित परिवारों के साथ सांझा दुख

डेरा सच्चा सौदा को माफीनामा देने में नहीं कोई रोल
पूर्व सीएम ने पीड़ित परिवारों के साथ सांझा दुख
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सब्जी वाले मुनीष कुमार, पत्रकार शिवराज राजू और डिस्पोजल पर जान गवां चुके पिता-पुत्र के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया। पूर्व सीएम सबसे पहले डिस्पोजल पर पहुंच पंप आपरेटर बिट्टू और उसके पिता लाल चंद के घर पहुंचकर अफसोस किया। उसके बाद वे मुनीष कुमार के पारिवारिक सदस्यों से मिले। उन्होेंने उनकी माता व बहन से मुनीष की हालत के बारे में बातचीत कर उनको हौसला दिया।  

शिअद के युवा नेता मनी ढिल्लों व अमित बांसल शिंपी ने पूर्व सीएम को बताया कि मुक्तसर के एडीसी ने अपनी रिपोर्ट में मुनीष कुमार को आग लगाने पर मजबूर करने वाले आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है, जबकि उनका इस घटना के पिछे रोल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुक्तसर के डीसी को मौके पर ही फोन कर आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।

इस मौके पर शिअद नेता दियाल सिंह कोलियावाली, मिंटु वालिया, पूर्व प्रधान सिटी क्लब राजू थराजवाला, मनी ढिल्लों, शिंपी बांसल, संजय सिंगला, दविंदर गर्ग, भूषण शर्मा, अशोक बुट्टर, शाम सुंदर छिंदी, बलराज ढ़िल्लों, राजन, पार्षद माद्दो दास खालसा भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें